1
सपन्याह 3:17
पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI)
HINOVBSI
तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊँचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा।
Compare
Explore सपन्याह 3:17
2
सपन्याह 3:20
उसी समय मैं तुम्हें ले जाऊँगा, और उसी समय मैं तुम्हें इकट्ठा करूँगा और जब मैं तुम्हारे सामने तुम्हारी समृद्धि को लौटा लाऊँगा, तब पृथ्वी की सारी जातियों के बीच में तुम्हारी कीर्ति और प्रशंसा फैला दूँगा,” यहोवा का यही वचन है।
Explore सपन्याह 3:20
3
सपन्याह 3:15
यहोवा ने तेरा दण्ड दूर कर दिया और तेरा शत्रु भी दूर किया गया है। इस्राएल का राजा यहोवा तेरे बीच में है, इसलिये तू फिर विपत्ति न भोगेगी।
Explore सपन्याह 3:15
4
सपन्याह 3:19
उस समय मैं उन सभों से जो तुझे दु:ख देते हैं, उचित बर्ताव करूँगा। और मैं लंगड़ों को चंगा करूँगा, और जबरन निकाले हुओं को इकट्ठा करूँगा, और जिनकी लज्जा की चर्चा सारी पृथ्वी पर फैली है, उनकी प्रशंसा और कीर्ति सब कहीं फैलाऊँगा।
Explore सपन्याह 3:19