मैं ही वह यहोवाह हूं और कोई नहीं;
मेरे सिवाय परमेश्वर कोई नहीं.
मैं आपको विषमता के लिए सुसज्जित कर दूंगा,
परंतु आप मुझे जानते ही नहीं थे तो भी मैं आपकी कमर कसूंगा,
यह इसलिये कि पूर्व से
पश्चिम तक
सभी को यह मालूम हो जाए, कि मेरे सिवाय कोई भी नहीं है.
यहोवाह मैं ही हूं, दूसरा और कोई नहीं.