हां, यदि आप मुझसे कहें, “हम तो यहोवाह हमारे परमेश्वर पर भरोसा करते हैं,” तो क्या ये वही नहीं हैं, जिनके पूजा-स्थल तथा वेदियां हिज़किय्याह ने ध्वस्त कर दी हैं तथा यहूदिया तथा येरूशलेम को यह आदेश दिया है: “आप लोगों को इसी वेदी के समक्ष आराधना करनी होगी?”