जो उदास हैं उन्हें उत्साहित करिए,
तथा जो निर्बल हैं उन्हें दृढ़ करिये;
घबराने वाले व्यक्तियों से कहिये,
“साहस बनाए रखिये,
भयभीत मत होइए;
स्मरण रखिये, आप लोगों के परमेश्वर पलटा लेने
और प्रतिफल देने आ रहे हैं,
वह आकर निस्सन्देह आप लोगों का उद्धार करेंगे.”