अपनी प्रार्थनाओं में आप लोगों का वर्णन करते हुए हम हमेशा आप सभी के लिए परमेश्वर का आभार मानते हैं. हम हमेशा ही परमेश्वर, हमारे पिता के सामने आप लोगों के विश्वास के काम, प्रेम का परिश्रम तथा हमारे प्रभु मसीह येशु में आप लोगों की दृढ़ आशा को याद करते हैं.