1
1 पेतरॉस 4:8
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
सबसे उत्तम तो यह है कि आपस में गहरा प्रेम रखिए क्योंकि प्रेम अनगिनत पापों पर पर्दा डाल देता है.
Compare
Explore 1 पेतरॉस 4:8
2
1 पेतरॉस 4:10
हर एक ने परमेश्वर द्वारा विशेष क्षमता प्राप्त की है इसलिये वह परमेश्वर के असीम अनुग्रह के उत्तम भंडारी होकर एक दूसरे की सेवा करने के लिए उनका अच्छी तरह से उपयोग करें.
Explore 1 पेतरॉस 4:10
3
1 पेतरॉस 4:11
यदि कोई प्रवचन करें, तो इस भाव में, मानो वह स्वयं परमेश्वर का वचन हो; यदि कोई सेवा करें, तो ऐसी सामर्थ्य से, जैसा परमेश्वर प्रदान करते हैं कि सभी कामों में येशु मसीह के द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद हो, जिनका साम्राज्य और महिमा सदा-सर्वदा है. आमेन.
Explore 1 पेतरॉस 4:11
4
1 पेतरॉस 4:16
परंतु यदि कोई मसीही विश्वासी होने के कारण दुःख भोगें, तो वह इसे लज्जा की बात न समझें परंतु मसीह की महिमा के कारण परमेश्वर की स्तुति करें.
Explore 1 पेतरॉस 4:16
5
1 पेतरॉस 4:7
संसार का अंत पास है इसलिये आप लोग प्रार्थना के लिए संयम और सचेत भाव धारण कीजिए.
Explore 1 पेतरॉस 4:7
6
1 पेतरॉस 4:12-13
प्रियो, उस अग्नि रूपी परीक्षा से चकित न हों जो आप लोगों को परखने के उद्देश्य से आप लोगों पर आएगी, मानो कुछ अनोखी घटना घट रही है, परंतु जब आप लोग मसीह के दुःखों में सहभागी होते हैं, तो आनंदित होते रहिए कि येशु मसीह की महिमा के प्रकट होने पर आप लोगों का आनंद उत्तम विजय आनंद हो जाए.
Explore 1 पेतरॉस 4:12-13
7
1 पेतरॉस 4:9
बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे का अतिथि-सत्कार कीजिए.
Explore 1 पेतरॉस 4:9
8
1 पेतरॉस 4:19
इसलिये वे भी, जो परमेश्वर की इच्छानुसार दुःख सहते हैं, अपनी आत्मा विश्वासयोग्य सृजनहार को सौंप दें, और भले काम करते रहें.
Explore 1 पेतरॉस 4:19
9
1 पेतरॉस 4:1-2
इसलिये कि मसीह ने शरीर में दुःख सहा, आप लोग स्वयं भी वैसे ही मनोभाव को हथियार के समान धारण कर लीजिए, क्योंकि जिन किसी ने शरीर में दुःख सहा है, उन्होंने पाप को त्याग दिया है. इसलिये अब से आप लोगों का शेष शारीरिक जीवन मानवीय लालसाओं को पूरा करने में नहीं परंतु परमेश्वर की इच्छा के नियंत्रण में व्यतीत हो.
Explore 1 पेतरॉस 4:1-2
10
1 पेतरॉस 4:14
यदि मसीह के कारण आप लोगों की निंदा की जाती है तो आप लोग आशीषित हैं क्योंकि परमेश्वर की महिमा का आत्मा आप लोगों पर छाया करता है.
Explore 1 पेतरॉस 4:14