1
1 योहन 4:18
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
इस प्रेम में भय का कोई भाग नहीं होता क्योंकि सिद्ध प्रेम भय को निकाल फेंकता है. भय का संबंध दंड से है और उन्होंने, जो भयभीत हैं प्रेम में सिद्ध परिपूर्णता प्राप्त नहीं की है.
Compare
Explore 1 योहन 4:18
2
1 योहन 4:4
प्रिय भाइयो और बहनो, आप लोग परमेश्वर के हैं. आप लोगों ने झूठे भविष्यद्वक्ताओं को हराया है; श्रेष्ठ वह हैं, जो आप लोगों के अंदर में हैं, बजाय उसके जो संसार में है.
Explore 1 योहन 4:4
3
1 योहन 4:19
हम प्रेम इसलिये करते हैं कि पहले परमेश्वर ने हमसे प्रेम किया है.
Explore 1 योहन 4:19
4
1 योहन 4:7
मेरे प्रिय सहविश्वासी भाइयो और बहनो, हममें आपसी प्रेम रहे: प्रेम परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है. हर एक, जिनमें प्रेम है, वह परमेश्वर से जन्में हैं तथा उन्हें जानते हैं.
Explore 1 योहन 4:7
5
1 योहन 4:8
वह जिनमें प्रेम नहीं, परमेश्वर से अनजान हैं क्योंकि परमेश्वर प्रेम हैं.
Explore 1 योहन 4:8
6
1 योहन 4:10
प्रेम वस्तुतः यह है: परमेश्वर ने हमारे प्रति अपने प्रेम के कारण अपने पुत्र को हमारे पापों के लिए प्रायश्चित बलि होने के लिए भेज दिया—यह नहीं कि हमने परमेश्वर से प्रेम किया है.
Explore 1 योहन 4:10
7
1 योहन 4:11
मेरे प्रिय सहविश्वासी भाइयो और बहनो, यदि हमारे प्रति परमेश्वर का प्रेम इतना अधिक है तो सही है कि हममें भी आपस में प्रेम हो.
Explore 1 योहन 4:11
8
1 योहन 4:9
हममें परमेश्वर का प्रेम इस प्रकार प्रकट हुआ: परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में भेजा कि हम उनके द्वारा जीवन प्राप्त करें.
Explore 1 योहन 4:9
9
1 योहन 4:20
यदि कोई दावा करें, “मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूं” परंतु अपने सहविश्वासी से घृणा करें, तो वह झूठे हैं, क्योंकि जिन्होंने अपने सहविश्वासी को देखा है और उनसे प्रेम नहीं करते तो वह परमेश्वर से, जिन्हें उन्होंने देखा ही नहीं, प्रेम कर ही नहीं सकते
Explore 1 योहन 4:20
10
1 योहन 4:15
जो कोई यह स्वीकार करते हैं कि येशु मसीह परमेश्वर-पुत्र हैं, परमेश्वर का उनमें और उनका परमेश्वर में वास है.
Explore 1 योहन 4:15
11
1 योहन 4:21
यह आज्ञा हमें उन्हीं से प्राप्त हुई है कि वह व्यक्ति, जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, अपने सहविश्वासी से भी प्रेम करें.
Explore 1 योहन 4:21
12
1 योहन 4:1-2
मेरे प्रिय सहविश्वासी भाइयो और बहनो, हर एक आत्मा का विश्वास मत कीजिए परंतु आत्माओं को परखकर देखिए कि वे परमेश्वर की ओर से हैं भी या नहीं, क्योंकि संसार में अनेक झूठे भविष्यवक्ता पवित्र आत्मा के वक्ता होने का दावा करते हुए कार्य कर रहे हैं. परमेश्वर के आत्मा को आप लोग इस प्रकार पहचान सकते हैं: ऐसी हर एक आत्मा, जो परमेश्वर की ओर से है, यह स्वीकार करती है कि येशु मसीह मानव शरीर लेकर आया है.
Explore 1 योहन 4:1-2
13
1 योहन 4:3
ऐसी हर एक आत्मा, जो येशु मसीह को स्वीकार नहीं करती परमेश्वर की ओर से नहीं है. यह मसीह विरोधी की आत्मा है, जिसके विषय में आप लोगों ने सुना था कि वह आने पर है और अब तो वह संसार में आ ही चुकी है.
Explore 1 योहन 4:3