तब यहोवाह ने उत्तर दिया:
“इस दिव्य-प्रकाशन को
सरल रूप में पटिया पर लिख दीजिए
ताकि घोषणा करने वाले व्यक्ति दौड़ते हुए भी इसे पढ़कर घोषणा कर सकें.
क्योंकि यह दिव्य-प्रकाशन एक नियत समय में पूरा होगा;
यह अंत के समय के बारे में बताता है
और यह गलत साबित नहीं होगा.
चाहे इसमें देरी हो, पर आप इसकी प्रतीक्षा कीजिएगा;
यह निश्चित रूप से पूरा होगा
और इसमें देरी न होगी.