1
रोमियों 12:2
पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI)
HINOVBSI
इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारे मन के नए हो जाने से तुम्हारा चाल–चलन भी बदलता जाए, जिससे तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो।
เปรียบเทียบ
สำรวจ रोमियों 12:2
2
रोमियों 12:1
इसलिये हे भाइयो, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर विनती करता हूँ कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान करके चढ़ाओ। यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है।
สำรวจ रोमियों 12:1
3
रोमियों 12:12
आशा में आनन्दित रहो; क्लेश में स्थिर रहो; प्रार्थना में नित्य लगे रहो।
สำรวจ रोमियों 12:12
4
रोमियों 12:21
बुराई से न हारो, परन्तु भलाई से बुराई को जीत लो।
สำรวจ रोमियों 12:21
5
रोमियों 12:10
भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे से स्नेह रखो; परस्पर आदर करने में एक दूसरे से बढ़ चलो।
สำรวจ रोमियों 12:10
6
रोमियों 12:9
प्रेम निष्कपट हो; बुराई से घृणा करो; भलाई में लगे रहो।
สำรวจ रोमियों 12:9
7
रोमियों 12:18
जहाँ तक हो सके, तुम भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो।
สำรวจ रोमियों 12:18
8
रोमियों 12:19
हे प्रियो, बदला न लेना, परन्तु परमेश्वर के क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है, “बदला लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूँगा।”
สำรวจ रोमियों 12:19
9
रोमियों 12:11
प्रयत्न करने में आलसी न हो; आत्मिक उन्माद में भरे रहो; प्रभु की सेवा करते रहो।
สำรวจ रोमियों 12:11
10
रोमियों 12:3
क्योंकि मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझ को मिला है, तुम में से हर एक से कहता हूँ कि जैसा समझना चाहिए उससे बढ़कर कोई भी अपने आप को न समझे; पर जैसा परमेश्वर ने हर एक को विश्वास परिमाण के अनुसार बाँट दिया है, वैसा ही सुबुद्धि के साथ अपने को समझे।
สำรวจ रोमियों 12:3
11
रोमियों 12:17
बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उनकी चिंता किया करो।
สำรวจ रोमियों 12:17
12
रोमियों 12:16
आपस में एक सा मन रखो; अभिमानी न हो, परन्तु दीनों के साथ संगति रखो; अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न हो।
สำรวจ रोमियों 12:16
13
रोमियों 12:20
परन्तु “यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उसे खाना खिला, यदि प्यासा हो तो उसे पानी पिला; क्योंकि ऐसा करने से तू उसके सिर पर आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।”
สำรวจ रोमियों 12:20
14
रोमियों 12:14-15
अपने सतानेवालों को आशीष दो; आशीष दो स्राप न दो। आनन्द करनेवालों के साथ आनन्द करो, और रोनेवालों के साथ रोओ।
สำรวจ रोमियों 12:14-15
15
रोमियों 12:13
पवित्र लोगों को जो कुछ आवश्यक हो, उसमें उनकी सहायता करो; पहुनाई करने में लगे रहो।
สำรวจ रोमियों 12:13
16
रोमियों 12:4-5
क्योंकि जैसे हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का एक ही सा काम नहीं; वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह होकर आपस में एक दूसरे के अंग हैं।
สำรวจ रोमियों 12:4-5