रोमियो 15
15
दूसरौं कै खुसी दो
1हम जो बिसवास मै पक्के हैं तौ हमकै उन लोगौ की बात सैहनी चँईऐ जो बिसवास मै कमजोर हैं। ना कै अपने आपकै खुस कन्नो चँईऐ। 2हम्मै सै हर एक कै दूसरौं की भलाई और बढ़ौतरी के ताँई उनसै ऐंसो बरताब कन्नो चँईऐ कै बे हम सै खुस रैंह। 3कैसेकै मसी नै बी अपने सुक को धियान ना रक्खो। जैसो कै पबित्तर सास्तर मै लिखो है, “जो बेजती उनौनै तेरी करी बौ मेरे ऊपर आ पड़ी।” 4पबित्तर सास्तर मै जो कुछ पैले लिखो गओ हो, बौ हमकै सिकानै के ताँई लिखो गओ हो कै जो सबर और बढ़ाबो हमकै पबित्तर सास्तर मै लिखी भई बातौं सै मिलै है हमकै उस्सै उमीद मिलै है। 5परमेसर हिम्मत बढ़ानै बारो और सबर को सोत है। बौ तुम लोगौ कै जौ बरदान देए कै तुम मसी ईसु के अनुसार आपस मै मेल-मिलाब बनाऐ रक्खौ।
6जिस्सै तुम सब एक मन और एक अबाज मै हमरे परभु ईसु मसी के अब्बा, परमेसर की बड़ाई करौ। 7इसताँई एक दूसरे कै अपनाऔ जैसे मसी नै तुमकै परमेसर की महिमा के ताँई अपनाओ। 8मैं जौ कैनो चाँहौ हौं कै मसी यहूदिऔं को सेवक इसताँई बनो कै बौ बापदादौं को देओ गओ बादो सबूत के संग पक्को करकै परमेसर की सच्चाई कै परकट करै। 9और इसताँई बी कै गैर यहूदी लोग बी उसकी दया के कारन परमेसर की बड़ाई करैं। जैसो पबित्तर सास्तर मै लिखो है,
“इसताँई गैर यहूदिऔं के बीच,
मैं तेकै पैचानंगो और तेरे नाम को भजन गांगो।” 10और फिर जौ बी कैओ गओ है कै,
“हे गैर यहूदी लोगौ, तुम परमेसर के चुने भए लोगौ के संग खुसी मनाऔ।”
11और फिर जौ बी लिखो है,
“हे गैर यहूदी के सब लोगौ, तुम बी परभु की बड़ाई करौ।
और सबई जाति के लोगौ परभु की बड़ाई करौ।”
12और फिर यसाया बी कैबै है,
“यिसै के बंस सै एक आगो,
जो गैर यहूदिऔं के ऊपर राज कन्नै के ताँई उठ खड़ो होगो।
और गैर यहूदी लोग उसके ऊपर उमीद रखंगे।”
13उमीद को सोत परमेसर है, और बौ तुम लोगौ कै पूरी खुसी और सान्ति सै भर दे जैसो कै तुमरो बिसवास उसमै है। ताकि पबित्तर आत्मा की सकति सै तुमरी उमीद बढ़ती जाऐ।
गैर यहूदिऔं के बीच मै पौलुस की सेवा
14हे मेरे पियारे भईयौ, मैंकै पूरो बिसवास है कै तुम नेकी सै और परमेसर के गियान सै भरे भए हौ। तुम एक दूसरे कै सिक्छा दे सकौ हौ। 15मगर मैंनै तुमकै फिर सै याद दिब्बानै के ताँई कुछ बातौं के बारे मै साप-साप लिखो है। और जो किरपा मैंकै परमेसर सै मिली है, उसई की बजै सै जौ कर रओ हौं। 16यानी मैं गैर यहूदिऔं के ताँई ईसु मसी को सेवक बनकै परमेसर की अच्छी खबर के ताँई एक पुजारी के हाँई परचार करौं जिस्सै कै गैर यहूदी लोग पबित्तर आत्मा के दुआरा पबित्तर करे जाने के बाद, परमेसर के ताँई गिरैहन जोग भेंट बन सकंगे।
17जो सेवा मैं परमेसर के ताँई करौ हौं उसकी मैं ईसु मसी मै बड़ाई कर सकौ हौं। 18कैसेकै मैं बस उनई बातौं कै कैनै की हिम्मत रक्खौ हौं जिनकै मसी नै गैर यहूदिऔं कै परमेसर की आगियाँ माननै को रस्ता दिखानै को काम मेरे बचनौ, करमौ, 19सकतिसाली चिन्नौ, चमत्कारौं और पबित्तर आत्मा की सकति सै, मेरे दुआरा ऐरूसलेम सै लेकै इलुरिकुम तक मसी की अच्छी खबर को काम पूरो करो। 20मेरे मन मै जौ चाहत ही कै मैं अच्छी खबर कै बहाँ सुनाऔ जहाँ कोई मसी को नाम तक ना जानै है। मैं किसी दूसरे की नीह मै कुछ बनानो ना चाँहौ हौं। 21मगर जैसो पबित्तर सास्तर मै लिखो है,
“जिनकै उसके बारे मै ना बताओ गओ है, बे उसकै देखंगे।
और जिनौनै उसके बारे मै सुनो तक ना है बे समजंगे।”
पौलुस की रोम जानै की योजना
22 #
रोमी 1:13
इसताँई मैं तुमरे धौंरे आनै सै बेरमबेरा रुको रैहओ।
23पर अब इन देसौ मै काम कन्नै के ताँई कोई जघै ना बची है और सालौं सै तुमसै मिलनै की इच्छा रैहई है। 24इसताँई जब मैं इसपानिया देस मै जांगो तौ तुमरे धौंरे सै होतो भओ जांगो कैसेकै मैंकै उमीद है कै इसपानिया जाते भए तुमसै मिलंगो। और तुमरे संग कुछ दिन रुकनै की खुसी के संग मैंकै उमीद है कै बहाँ की यातरा के ताँई मैंकै बिदा करौगे।
25 #
1 कुर 16:1–4
मगर अब मैं परमेसर के पबित्तर लोगौं की सेवा कन्नै के ताँई ऐरूसलेम जा रओ हौं। 26कैसेकै मकिदुनिया और अखाया जघै मै रैहनै बारौ नै खुसी सै ऐरूसलेम के पबित्तर लोगौं के बीच मै जो कंगाल हैं उनके ताँई दान देओ। 27#1 कुर 9:11उनकै ऐंसो कन्नो अच्छो लगै है, और बे यहूदिऔं के करजदार हैं। कैसेकै अगर गैर यहूदी लोग यहूदिऔं के आत्मिक आसीसौ मै सामिल भए हैं तौ गैर यहूदिऔं कै बी यहूदिऔं की जरूरतमन्द चीजौ मै मदत कन्नी चँईऐ। 28इसताँई मैं जौ पूरो काम करकै और उनकै खुद जौ दान देकै तुमरे धौंरे सै जातो भओ इसपानिया चलो जांगो। 29और मैं जानौ हौं कै जब मैं तुमरे धौंरे आंगो तौ तुमरे ताँई मसी की पूरी आसीस के संग आंगो।
30हे भईयौ, हमरे परभु ईसु मसी की ओर सै और पबित्तर आत्मा के पियार सै, मैं तुमसै बिनती करौ हौं, कै मेरी परेसानी मै मेरे ताँई परमेसर सै पिराथना कन्नै मै मेरे संग लगे रैहओ। 31जिस्सै मैं यहूदिया देस के अबिसवासिऔं सै बचो रौंह, और मेरी बौ सेवा जो ऐरूसलेम के ताँई है, बौ पबित्तर लोगौ कै अच्छी लगै। 32और मैं परमेसर की इच्छा सै तुमरे धौंरे खुसी के संग आकै तुमरे संग आराम कर पांऔ। 33सान्ति को परमेसर तुम सबके संग रैहए। ऐंसोई होए।
Dewis Presennol:
रोमियो 15: TKB
Uwcholeuo
Copi
Cymharu
Rhanna
Eisiau i'th uchafbwyntiau gael eu cadw ar draws dy holl ddyfeisiau? Cofrestra neu mewngofnoda
New Life Compute Institute [NLCI] - CC BY-NC-ND 4.0