रोमियों 3
3
परमात्मा के पास मनुष्य के हर तर्क का जवाब है
1तो यहूदी होने से क्या लाभ? या चीरा-संस्कार लेने का क्या फायदा हुआ? 2अगर देखा जाए तो बहुत लाभ हुआ, पहला तो यह कि परमात्मा ने यहूदियों को परमात्मा-ग्रंथ के रूप में अपनी वाणी दी।
3यह सच है कि कुछ यहूदियों ने परमात्मा-ग्रंथ के संदेश पर विश्वास नहीं किया। वे विश्वासयोग्य नहीं थे, परंतु परमात्मा हमेशा विश्वासयोग्य हैं। 4भले ही हर एक व्यक्ति झूठ बोले, लेकिन परमात्मा हमेशा सच बोलते हैं। परमात्मा-ग्रंथ में इस प्रकार लिखा है कि
परमात्मा आपके शब्द सच साबित होंगे
और आप हमेशा उन लोगों के खिलाफ जीतेंगे
जो आप पर आरोप लगाते हैं।#भजन शास्त्र 51:4
5लेकिन कुछ लोगों का तर्क है कि जब हम अधर्म के काम करते हैं, तो परमात्मा के पास हमारे लिए अपना धर्मी स्वभाव दिखाने का एक अच्छा अवसर होता है। तो इस तर्क का जवाब क्या है? कुछ लोग मुर्खता भरी बात कहते हैं कि परमात्मा को हमें दंड नहीं देना चाहिए क्योंकि हमारा पाप उन्हें हमारे लिए अच्छा करने का अवसर देता है। 6लेकिन ऐसा पूरी तरह गलत है! यदि परमात्मा सारे संसार का न्याय करेंगे, तो बुराई करने वालों को दंड देना उनका काम है, वरना न्याय कैसे होगा। 7तो, कुछ लोग कहते हैं, “यदि मेरे पापों ने परमात्मा को मेरे साथ भला करने का अवसर दिया है और इसके लिए उनका और गुणगान किया जाए, तो परमात्मा मुझे दंड क्यों देते हैं?” 8तब वे कहेंगे, “आओ, कुछ बुरे काम करें कि परमात्मा हमें माफ़ करके दिखाएँ कि वह कितने अच्छे हैं।” जो लोग कहते हैं कि हम इस प्रकार की शिक्षा दे रहे हैं, वे गलत हैं और इसके लिए उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए!
अधर्मी के लक्षण
9इन सब बातों का मतलब क्या है? परमात्मा की नज़र में क्या हम यहूदी समाज के लोग दूसरों के मुकाबले बेहतर स्थिति में हैं? बिल्कुल नहीं! जैसा कि मैंने कहा था कि यहूदी और दूसरे समाज के लोग सब-के-सब पापी हैं। 10जैसा कि परमात्मा-ग्रंथ में लिखा है कि
कोई भी धर्मी नहीं है, एक भी नहीं।
11कोई भी व्यक्ति बुद्धिमान नहीं है
कोई भी सच्चे मन से परमात्मा की खोज नहीं करता।
12सब-के-सब मार्ग से भटक गए हैं
सभी निकम्मे हो गए हैं।
कोई भी भलाई नहीं करता, एक भी नहीं।#भजन शास्त्र 14:1; 53:1-3
13उनकी बातों से छल-कपट की बदबू आती है
और उनके होंठों में साँप का ज़हर है।#भजन शास्त्र 5:9; 140:3
14उनके मुँह शाप और कड़वाहट से भरे हैं#भजन शास्त्र 10:7
15और उनके पैर हत्या करने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
16वे लोगों के मार्ग में विनाश और दुख बिछाते हैं।
17वे नहीं जानते कि शांति से जीवन कैसे बिताया जाता है#यशायाह 59:7-8
18और वे परमात्मा से नहीं डरते।#भजन शास्त्र 36:1
19हम जानते हैं कि मोशे के नियम और शिक्षा में जो कुछ लिखा है, वह उन्हीं के लिए लिखा है जिन्हें उसका पालन करना ज़रूरी है। अब किसी व्यक्ति के पास यह बहाना नहीं है, और सारे संसार के लोगों को अपने कर्मों का हिसाब परमात्मा को देना होगा। 20क्योंकि इन नियमों और शिक्षाओं का केवल पालन करने की कोशिश से कोई भी व्यक्ति परमात्मा के सामने अपने आप को पाप के कलंक से निर्दोष साबित नहीं कर सकता।#भजन शास्त्र 143:2 कारण यह है कि ये शिक्षाएँ और नियम केवल हमें हमारे पाप दिखा सकते हैं।
21लेकिन अब, जब हम मोशे के नियमों और शिक्षाओं का पालन करने में असमर्थ हैं, तब भी एक रास्ता प्रकट हो गया है जिससे परमात्मा हमारे बुरे कर्मों के खाते को मिटाकर हमें धर्मी बना सकते हैं। इस रास्ते के प्रकट होने का वादा मोशे की पुस्तकों और परमात्मा के प्रवक्ताओं द्वारा बहुत पहले ही किया जा चुका था। 22वह यह है कि यदि हम मुक्तिदाता येशु पर आस्था रखें, तो चाहे हम किसी भी समाज से हों, हमारे बुरे कर्मों का खाता मिट सकता है और परमात्मा हमें धर्मी बना देंगे। 23सबने पाप किया है और परमात्मा से मिलने वाले तेज से दूर हो गए हैं। 24फिर भी परमात्मा घोषणा करते हैं कि उन्होंने अपनी महान कृपा से हमारे बुरे कर्मों के खाते को मिटा दिया है और मुक्तिदाता येशु के द्वारा हमें मुक्ति का वरदान दिया है। 25परमात्मा ने स्पष्ट रूप से दिखाया#3:25 परमात्मा ने स्पष्ट रूप से दिखाया - मुक्तिदाता को क्रूस पर सबके सामने चढ़ाया गया। यह यहूदी पुरोहित के विपरीत था जो मंदिर के भीतरी भाग में बंद दरवाजों के पीछे छुपकर पाप के लिए बलि चढ़ाते थे। कि मुक्तिदाता येशु हमारे पापों की बलि के रूप में क्रूस पर#3:25 क्रूस पर - (या, “दया आसन के रूप में”)। पौलुस ने प्रभु येशु के मृत्यु के स्थान, अर्थात् क्रूस को “दया आसन” कहा है। यहीं पर वर्ष के सबसे पवित्र दिन (योम किप्पुर) पर पापों की क्षमा के लिए यहूदी लोगों का सबसे पवित्र बलि चढ़ाया जाता था। इब्रानियों 9:5 भी देखें। मरे और यदि हम मुक्तिदाता और उनके बलि चढ़ने पर आस्था रखते हैं तो परमात्मा हमारे बुरे कर्मों का खाता मिटा देते हैं।
परमात्मा जो भी करते हैं बिना भेदभाव से करते हैं। इसलिए उन्होंने मुक्तिदाता येशु के बलि होने के समय का इंतजार किया और मुक्तिदाता के आने से पहले रहने वाले लोग जो पाप कर रहे थे उन्हें दंडित नहीं किया। 26ऐसा परमात्मा ने इसलिए किया क्योंकि वह सही समय का इंतज़ार कर रहे थे और अब वह समय आ गया था कि बुरे कर्मों के खाते को मिटाने की अपनी योजना में हर एक को शामिल करें। इससे पता चलता है कि परमात्मा सब कुछ बिना भेदभाव से करते हैं और वह बुरे कर्मों के खाते को मिटा देंगे और मुक्तिदाता येशु पर आस्था रखने वाले सभी लोगों को धर्मी बना देंगे।
27तो फिर हमारे लिए घमंड करने के लिए क्या बचा है? एक भी बात नहीं! क्या हम इस बात पर घमंड करें कि हम कुछ नियमों का पालन करते हैं? नहीं! हमें नियमों का पालन करने से मुक्ति नहीं मिलती, हमें मुक्ति आस्था रखने से मिलती है। 28क्योंकि हमारा मानना है कि व्यक्ति मोशे के नियम और शिक्षा का पालन करने से नहीं, परंतु परमात्मा में उसकी आस्था के आधार उसके बुरे कर्मों का खाता मिट जाता है।
29क्या परमात्मा बस यहूदियों के ही हैं? क्या वह दूसरे समाज के लोगों के नहीं हैं? हाँ, वह दूसरे समाज के लोगों के भी हैं। 30परमात्मा एक है, और वह यहूदी लोगों को#3:30 यहूदी लोगों को - या, “चीरा संस्कार लिए लोगों को” उनकी आस्था के आधार पर धर्मी बनाएँगे तथा अन्य समाज के लोगों को#3:30 अन्य समाज के लोगों को - या, “जो लोग चीरा संस्कार नहीं करते हैं” भी उनकी आस्था के आधार पर धर्मी बनाएँगे। 31क्या इसका मतलब यह है कि अगर हमारे मनों में आस्था है तो हमें मोशे के नियम और शिक्षा का पालन नहीं करना चाहिए? नहीं, हमें उनका का पालन करते रहना चाहिए।
Currently Selected:
रोमियों 3: MYG
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
The MYG Project
Learn More About Muktidata Yeshu Granthरोमियों 3

:
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
The MYG Project
Learn More About Muktidata Yeshu Granth