रोमियों 16:25-27
रोमियों 16:25-27 MYG
परमात्मा का गुणगान हो! वह मेरे शुभ संदेश के द्वारा जो मुक्तिदाता येशु के बारे में है तुम्हें आत्मिक रूप से मज़बूत बना सकता है। यह शुभ संदेश उस रहस्य को खोलता है जो संसार के बनने से पहले से छिपा हुआ था, लेकिन अब रहस्य से पर्दा उठा लिया गया है। सनातन परमात्मा ने अपने प्रवक्ताओं को शुभ संदेश के बारे में लिखने की आज्ञा दी, कि दुनिया के हर समाज के लोग परमात्मा की शरण में आएँ, उन पर आस्था रखें और उनकी आज्ञा का पालन करें। और अब, मुक्तिदाता येशु के कारण, हम हमेशा-हमेशा तक एकमात्र ज्ञानी परमात्मा का गुणगान कर सकते हैं। सत्य परमात्मा की जय!





