Bible App logo
Search Icon

रोमियों 1:26-28

रोमियों 1:26-28 MYG

इसलिए परमात्मा ने उन्हें उनकी शर्मनाक वासनाओं पर छोड़ दिया, यहाँ तक कि महिलाएँ प्राकृतिक सम्बन्ध को छोड़ आपस में ही अनैतिक यौन सम्बन्ध बनाने लगीं। इसी प्रकार पुरुष भी महिलाओं के साथ यौन सम्बन्ध बनाने को छोड़, आपस में सम्बन्ध बनाने की वासना में जलने लगे। इन लोगों ने अन्य पुरुषों के साथ शर्मनाक काम किए हैं और परिणामस्वरूप अपने बुरे कर्मों के लिए अपने जीवनों में परमात्मा की सज़ा भुगत रहे हैं। क्योंकि वे मानते थे कि परमात्मा को जानना ज़रूरी नहीं है, तो परमात्मा ने भी उन्हें उन्हीं के निकम्मे मन के सहारे छोड़ दिया, जिससे वे गलत काम करने लगे।