मत्तियाह 6:16-18
मत्तियाह 6:16-18 MYG
“जब तुम उपवास रखो, तब ढोंगीयों के समान तुम्हारे चेहरे से उदासी न छाई रहे, क्योंकि वे अपना चेहरा उदास रखते हैं जिससे वे लोगों को उपवासी दिखाई दें। मैं तुमसे सच कहता हूँ, उन्होंने बाहरी दिखावा करके केवल लोगों को ही प्रभावित किया। यही उनका इनाम है। परंतु जब तुम उपवास रखते हो, अपना चेहरा धो लो और रोज़ाना की तरह अपने आप को तैयार करो जिससे लोगों को नहीं, केवल परमात्मा को पता हो कि तुमने उपवास रखा है। वह अदृश्य अंतर्यामी हैं और जो कुछ भी अच्छे काम तुम गुप्त रूप से करते हो इसके लिए वह तुम्हें इनाम देंगे।





