मत्तियाह 28:12-15
मत्तियाह 28:12-15 MYG
पुरोहितों ने समाज के बड़ों को इकट्ठा कर उनसे बात चीत और उन पहरेदारों को रिश्वत में बहुत-से पैसे देकर कहा, “लोगों से कहना कि जब हम रात को सोए हुए थे तब प्रभु येशु के शिष्य आए और उसके शरीर को चुराकर ले गए। यदि राज्यपाल के कान तक यह बात पहुँचेगी तो हम उन्हें स्थिति के बारे में समझा देंगे और तुम्हारे लिए चिंता की कोई बात न होगी।” पहरेदारों ने रिश्वत ले ली और वैसा ही किया जैसा उन्हें बताया गया था। उनके शरीर के चुराए जाने के बारे में यह झूठी कहानी फैल गई और अब तक यहूदियों में मशहूर है।





