मत्तियाह 24:9-11
मत्तियाह 24:9-11 MYG
“तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा, दंडित किया जाएगा, और यहाँ तक कि तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। मेरे कारण हर समाज के लोग तुमसे नफरत करेंगे। उन दिनों बहुत से लोग सत्य-मार्ग से भटक जाएँगे। वे एक-दूसरे को पकड़वाएँगे और एक-दूसरे से नफरत करेंगे। अनेक झूठे लोग जो अपने आप को परमात्मा के प्रवक्ता कहेंगे अचानक पैदा हो जाएँगे जो बहुत से लोगों को धोखे में डाल देंगे।





