योहन 7:37-38
योहन 7:37-38 MYG
त्यौहार के अंतिम दिन, जो त्यौहार का प्रमुख दिन माना जाता है, गुरु येशु ने खड़े होकर ऊँची आवाज़ से कहा, “यदि कोई प्यासा है तो मेरे पास आए और पिए। जैसा परमात्मा-ग्रंथ का कहना है, ‘जो मुझ पर आस्था रखेगा उसके मन के भीतर से मोक्ष देने वाली नदियाँ फूट पड़ेंगी।’”





