योहन 1:12-13
योहन 1:12-13 MYG
लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें अपना सब कुछ मान लिया और उन पर अपनी आस्था प्रकट की है। वह इन सभी लोगों को इस संसार में रहते हुए एक नया आत्मिक जन्म प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करता है। यह आत्मिक जन्म हमारे शारिरिक जन्म से अलग है और किसी भी सांसारिक या मानवीय योजना का परिणाम नहीं है। इसके बजाय, परमात्मा हमें यह आत्मिक जन्म देते हैं और हमें अपने बेटे और बेटियाँ बना लेते हैं।








