राजदूतों 2:2-4
राजदूतों 2:2-4 MYG
तभी अचानक आकाश से तेज़ आँधी जैसी आवाज़ हुई और उस आवाज़ से सारा घर जहाँ वे बैठे थे, गूँज उठा। उनके सामने आग की ऐसी लपटें प्रकट हुईं जिनका आकार जीभ के समान था, और वे विभाजित होकर उनमें से हर एक पर आ ठहरीं। वे सब परमात्मा की पवित्र आत्मा से भर गए और पवित्र आत्मा ने उन्हें अलग-अलग भाषाओं में बोलने की शक्ति दी जो उन्होंने कभी नहीं सीखी थीं।





