YouVersion Logo
Search Icon

1 तीमुथियुस 6

6
दासौं के बारे मै खास हुकम
1जित्‍ते लोग गुलामी के बंधन मै बंधे पड़े हैं, तौ बे अपने अपने मालिक की इज्‍जत करैं, जिस्सै कै परमेसर के नाम की और हमनै जो सिकाओ है बाकी बेजती ना होए। 2और जिनके मालिक बिसवासी हैं तौ बे अपने मालिक की बेजती ना करैं, कैसेकै बे तुमरे भईया हाँई हैं, पर तुम उनकी और जादा अच्‍छी सेवा करिओ, कैसेकै जिसकै तुमरे काम कन्‍नै की बजै सै फाएदा पौंच रओ है। बे बिसवासी और तुमसै पियार कन्‍नै बारे हैं। इन बातौं कै सिकाए करौ और परचार करते रौह।
गलत सिकानै बारे और पैसौ के लालची
3अगर कोई उनके हाँई सिक्‍छा देवै है और हमरे परभु ईसु मसी की सच्‍ची बातौं कै और हमरी धरम की सिक्‍छा कै ना मानै है, 4तौ मैं समजौ हौं कै बाकै घमंड नै अन्धो बना दओ है और कुछ ना समजै है। पर बाकै बैहैस कन्‍नै की और छोटी छोटी बातौं मै लड़ाई कन्‍नै की बेमारी हो गई है, जिनसै जरन, और लड़ाई, और बेजती की बात, और बुरे-बुरे सक कन्‍नै। 5और उन लोगौ के बीच मै बेकार की लड़ाई होवै हैं। उनकी बुद्‍धि बेकार हो गई है और सच्‍चाई सै दूर भाजै हैं। बे ऐंसो समजै हैं कै भक्‍ति कमाई को जरिया है।
6सच्‍चे दिल सै परमेसर की भक्‍ति आदमी कै सबई चीजौ मै कामियाब बनाबै है। 7कैसेकै हम जा दुनिया मै कुछ बी लेकै ना आए हैं, और नाई हम हिंया सै कुछ लेकै जा सकै हैं। 8अगर हमरे धौंरे रोटी और लत्‍ता हैं तौ हमकै बाई मै खुस रैहनो चँईऐ। 9जो लोग सेट होनो चाँहै हैं बे लालच मै पड़कै सैतान के फंदा मै फस जावै हैं। पागलौ बारे काम और नुक्‍सान पौंचानै बारी बातौं मै ना फसौ, जो आदमी कै बिगाड़ देवै है और बाकै नास की ओर ले जावै है। 10कैसेकै पैसा को लालच हर तरै की बुराई की जड़ है, और कुछ लोग सेट बन्‍नै के लालच मै आकै बिसवास सै भटक गए और बे भौत दुख झेलै हैं।
तीमुथियुस के ताँई पौलुस की आगियाँ
11पर ओ परमेसर के लोगौ तुम इन बातौं सै दूर भाजौ और धरम के काम, भक्‍ति, बिसवास, पियार, सबर, और नमर बातौं के पिच्‍छे लगे रौह। 12बिसवास के ताँई हमेसा अच्‍छे सै मैहनत करते रौह, और बा हमेसा की जिन्‍दगी कै थामे रौह, जिसके ताँई परमेसर नै तुमकै बुलाऔ है, और जिसके बारे मै तुमनै भौस्से लोगौ के सामने अपने बिसवास की गभाई दई है। 13#यहून 18:37मैं तुमकै जिन्‍दगी दैनै बारे परमेसर के सामने और ईसु मसी जिसनै पिन्‍तुस पीलातुस के सामने अच्‍छी गभाई दई, जौ हुकम देवौ हौं कै, 14तू हमरे परभु ईसु मसी के दुबारा आनै तक जौ हुकम बगैर कलंक और बगैर गलती के माने करौ। 15मसी कै सई बखत मै परमेसर के दुआरा परकट करो जागो। परमेसर जो महान और एकई अधकारी है, और राजाऔं को राजा और परभुऔं को परभु है। 16सिरप बौई अमर है जो हमेसा की जोती मै रैहबै है, जिसकै किसी आदमी नै ना तौ कबी देखो है और नाई देख सकै है। बाकी इज्‍जत और सकति युगौं-युगौं तक रैह। ऐंसोई होए।
सेट आदमी कै हुकम
17जा दुनिया के लोगौ कै जौ हुकम दो कै बे घमंड ना करैं और खतम होनै बारी धन-दौलत के ऊपर ना, पर परमेसर मै आस रक्‍खैं जो हमरे सुख के ताँई जरूरत सै बी जादा देवै है। 18जाऔ उनकै हुकम दो कै बे भलाई करैं और भलाई के काम मै सेट बनै, और दान दैनै बारे और सायता कन्‍नै मै अग्गे आँय। 19इस तरै सै अपनी अग्गे की जिन्‍दगी के ताँई जा खजाने कै जोड़ौ, जो एक अच्‍छी मजबूत बुनियाद बनैगो। जाई सै बे सच्‍ची जिन्‍दगी कै थामे रैहंगे।
20हे तीमुथियुस जो तेकै देर खाई है, तू बाकी देखभाल कर। और जो बात आत्‍मिक ना हैं, बेकार की बकबास सै और दुसमनौ की बिरोद की बातौं के तीरौं सै जो झूँटो गियान कैलाबै है बासै दूर रैहईए। 21कुछ लोग जा गियान कै माननै की बजै सै बिसवास की रस्ता सै भटक गए हैं।
तुम सबई जनी के ऊपर परमेसर की किरपा बनी रैह।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in