उत्पत्ति 49:8-9
उत्पत्ति 49:8-9 HSB
हे यहूदा, तेरे भाई तेरी प्रशंसा करेंगे; तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्र तुझे दंडवत् करेंगे। यहूदा सिंह का बच्चा है। हे मेरे पुत्र, तू शिकार करके लौट आता है। वह सिंह या सिंहनी के समान बैठ जाता है, और उसे छेड़ने का साहस फिर कौन करेगा।





