उत्पत्ति 36
36
एसाव की वंशावली
1एसाव अर्थात् एदोम की वंशावली यह है। 2एसाव ने तो कनानी लड़कियों से विवाह किया : हित्ती एलोन की बेटी आदा से, तथा ओहोलीबामा से जो अना की बेटी और हिव्वी सिबोन की नातिन थी। 3फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत से विवाह किया, जो नबायोत की बहन थी। 4आदा ने एसाव से एलीपज को जन्म दिया, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया, 5तथा ओहोलीबामा ने यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।
6तब एसाव अपनी पत्नियों और बेटे-बेटियों और अपने घर के सब लोगों, तथा अपने मवेशियों, और सब जानवरों को, अर्थात् अपनी सब वस्तुओं को लेकर, जो उसने कनान देश में इकट्ठी की थीं, अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया। 7उनकी संपत्ति इतनी अधिक हो गई थी कि वे एक साथ न रह सके और जिस देश में वे परदेशी होकर रहते थे वह उनके पशुओं की बहुतायत के कारण उनके लिए पर्याप्त न रहा। 8अतः एसाव पहाड़ी देश सेईर में बस गया। एसाव एदोम भी कहलाता है।
9पहाड़ी देश सेईर में रहनेवाले एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली यह है। 10एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं : एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल। 11एलीपज के पुत्र ये थे : तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज। 12एसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नामक एक रखैल थी, जिसने एलीपज के द्वारा अमालेक को जन्म दिया। एसाव की पत्नी आदा के वंशज ये ही हुए। 13रूएल के पुत्र ये थे : नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा। एसाव की पत्नी बासमत के वंशज ये ही हुए। 14ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी और सिबोन की नातिन और अना की बेटी थी, उसने एसाव के द्वारा इन पुत्रों को जन्म दिया : यूश, यालाम और कोरह। 15एसाववंशियों के मुखिया ये हुए : एसाव के पहलौठे एलीपज के वंश में से तेमान मुखिया, ओमार मुखिया, सपो मुखिया, कनज मुखिया, 16कोरह मुखिया, गाताम मुखिया, अमालेक मुखिया। एदोम देश में एलीपज के वंश में ये ही मुखिया हुए; आदा के पुत्र ये ही थे। 17एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए : नहत मुखिया, जेरह मुखिया, शम्मा मुखिया, मिज्जा मुखिया। एदोम देश में रूएल के वंश में ये ही मुखिया हुए; एसाव की पत्नी बासमत के पुत्र ये ही हुए। 18एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में ये हुए : यूश मुखिया, यालाम मुखिया, कोरह मुखिया। अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी थी उसके वंश में से ये ही मुखिया हुए। 19एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके मुखिया भी ये ही हैं।
सेईर की वंशावली
20सेईर जो उस देश में रहनेवाली होरी जाति का था, उसके पुत्र ये थे : लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, 21दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही पुत्र होरी जाति के मुखिया हुए। 22लोतान के पुत्र होरी और हेमाम थे; तथा लोतान की बहन तिम्ना थी। 23शोबाल के पुत्र ये थे : आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम। 24सिबोन के पुत्र ये थे : अय्या और अना; यह वही अना है जिसे जंगल में अपने पिता सिबोन के गधों को चराते-चराते गरम पानी के झरने मिले थे। 25अना के दीशोन नामक पुत्र हुआ, और ओहोलीबामा नामक पुत्री भी हुई। 26दीशोन के पुत्र ये थे : हेमदान, एशबान, यित्रान और करान। 27एसेर के पुत्र ये थे : बिल्हान, जावान, और अकान। 28दीशान के पुत्र ये थे : ऊस, और अरान। 29होरी जाति के मुखिया ये हुए : लोतान मुखिया, शोबाल मुखिया, सिबोन मुखिया, अना मुखिया, 30दीशोन मुखिया, एसेर मुखिया, दीशान मुखिया। अपने-अपने कुल के अनुसार सेईर देश में होरी जाति के ये ही मुखिया हुए।
एदोम के राजा
31फिर इस्राएलियों पर किसी राजा के राज्य करने से पहले एदोम देश में इन राजाओं ने राज्य किया। 32बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था। 33बेला के मरने पर, बोस्रावासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा बना। 34जब योबाब मर गया तो तेमानियों के क्षेत्र में रहनेवाला हूशाम उसके स्थान पर राजा बना। 35जब हूशाम मर गया तो बदद का पुत्र हदद जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में हराया था, उसके स्थान पर राजा बना, और उसकी राजधानी का नाम अवीत था। 36हदद के मरने पर मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा बना। 37जब सम्ला मर गया तो शाऊल जो फरात महानदी के तटवाले नगर रहोबोत का था, उसके स्थान पर राजा बना। 38शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा बना। 39जब अकबोर का पुत्र बाल्हानान मर गया, तो हदर उसके स्थान पर राजा हुआ; उसकी राजधानी का नाम पाऊ था, और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था, जो मेजाहब की नातिन और मत्रेद की बेटी थी। 40एसाववंशियों के मुखियों के नाम उनके कुलों और स्थानों के अनुसार ये हैं : तिम्ना मुखिया, अल्बा मुखिया, यतेत मुखिया, 41ओहोलीबामा मुखिया, एला मुखिया, पीनोन मुखिया, 42कनज मुखिया, तेमान मुखिया, मिबसार मुखिया, 43मग्दिएल मुखिया, ईराम मुखिया। एदोमवंशियों ने अपने निवासस्थानों के अनुसार जिस देश को अपने अधिकार में ले लिया था उसमें उनके मुखिया ये ही थे; एदोमवंशियों का मूलपुरुष एसाव था।
Currently Selected:
उत्पत्ति 36: HSB
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative

: