निर्गमन 9:18-19
निर्गमन 9:18-19 HSB
देख, मैं कल इसी समय ऐसे भारी ओले बरसाऊँगा, जैसे मिस्र की नींव पड़ने के दिन से लेकर आज तक कभी नहीं बरसे। इसलिए अब अपने पशुओं को और मैदान में जो कुछ तेरा है सब को किसी सुरक्षित स्थान में पहुँचा दे; नहीं तो जितने लोग और पशु मैदान में होंगे और भीतर नहीं पहुँचाए जाएँगे उन सब पर ओले बरसेंगे, और वे मर जाएँगे।’ ”





