निर्गमन 10:13-14
निर्गमन 10:13-14 HSB
अतः मूसा ने मिस्र देश पर अपनी लाठी को बढ़ाया, तब यहोवा ने दिन भर और रात भर देश पर पुरवाई चलाई; और जब भोर हुआ तो उस पुरवाई के साथ टिड्डियाँ आ गईं। टिड्डियाँ सारे मिस्र देश पर चढ़ आईं और मिस्र देश के सब स्थानों पर छा गईं; उनकी संख्या इतनी अधिक थी कि न तो उनसे पहले कभी इतनी टिड्डियाँ आई थीं, और न उनके बाद फिर कभी आएँगी।





