YouVersion Logo
Search Icon

- यहोशू 21

21
लेवियों हों नगरों कौ दओ जाबो
1तब लेवियों के पुरखों के घराने के खास-खास मान्‍स एलीआज़ार याजक, और नून के मोंड़ा यहोशू और इस्राएली गोत्रों के पुरखों के घरानों के खास-खास मान्‍सन के लिगां आकें, 2कनान देस हों शीलो नगर में कैन लगे, “यहोवा परमेसुर ने मूसा के द्वारा हमें बसबे के लाने नगर, और हमाए पसुओं के चरबे के लाने उनईं नगरों में जागां दैबे हों हुकम दओ हतो।” 3तब इस्राएलियन ने यहोवा परमेसुर के कहबे के अनसार अपने-अपने हींसा में सें लेवियों हों चराइयों समेंत जे नगर दए।
4तब कहातियों के कुलों के नाओं पै चिठिया कड़ी। ई लाने लेबियों में सें हारून याजक के बंस हों यहूदी, शिमोन, और बिन्‍यामीन के गोत्रों के हींसा में सें तेरह नगर मिले।
5बचे भए कहातियों हों एप्रैम के गोत्रों के कुलों, और दान के गोत्र, और मनश्‍शे के आधे गोत्रों के हींसा में सें चिठिया डाल-डालकें दस नगर दए गए।
6फिन गेर्शोनियों हों इस्‍साकार के गोत्र के कुलों, और आशेर, नप्‍ताली के गोत्रों के हींसों में सें, मनश्‍शे के ऊ आधे गोत्र में सें भी जौन बाशान में हतो चिठिया डाल-डालकें तेरह नगर दए गए।
7कुलों के अनसार मरारियों हों रूबेन, गाद और जबूलून के गोत्रों के हींसों में सें बारह नगर दए गए।
8जौन हुकम यहोवा परमेसुर ने मूसा के द्वारा दए हते ऊके अनसार इस्राएलियन ने लेवियों हों चराईयों समेंत जे नगर चिठिया डाल-डालकें दए। 9उनोंरन ने यहूदियों और शिमोनियों के गोत्रों के हींसों में सें जे नगर दए जिनके नाओं लिखे आंय; 10जे नगर लेवीय कहाती कुलों में सें हारून के बंस के लाने हते; कायसे पैली चिठिया उनईं के नाओं पै कड़ी हती। 11मतलब उनोंरन ने उनहों यहूदा के पहड़िया देस में चारऊं कोद की चराईयों समेंत किर्यत-अर्बा नगर दै दओ, जौन अनाक के बाप अर्बा के नाओं पै कहलाओ और हेब्रोन भी कहात आय। 12परन्‍त ऊ नगर के खेत और ऊके गांव उनोंरन ने यपुन्‍ने के मोंड़ा कालेब हों ऊकी निजी जमीन करके दै दए।
13तब उनोंरन ने हारून याजक के बंस हों चराईयों समेंत हत्‍यारे के सरन नगर हेब्रोन और अपनी-अपनी चराईयों समेंत लिब्‍ना, 14यत्तीर, एश्‍तमो, 15होलोन, दबीर, 16ऐन, युत्ता और बेत-शेमेश दए; ई तरहां उन दौनऊं गोत्रों के हींसों में सें नौ नगर दए गए। 17बिन्‍यामीन के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत जे चार नगर दए गए, मतलब गिबोन, गेबा, 18अनातोत और अल्‍मोन। 19ई तरहां हारूनबंसी याजकों हों तेरह नगर और उनकी चराईयां मिलीं।
20फिन बचे भए कहाती लेवियों के कुलों के हींसा के नगर चिठिया डाल-डालकें एप्रैम के गोत्र के हींसा में सें दए गए। 21मतलब उनहों चराईयों समेंत एप्रैम के पहड़िया देस में हत्‍यारे के सरन लैबे कौ शकेम नगर दओ गओ, फिन अपनी-अपनी चराईयों समेंत गेजेर, 22किबसैम और बेथ-होरोन; जे चार नगर दए गए। 23दान के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत एलतके, गिब्‍बतोन, 24अय्‍यालोन और गत-रिम्मोन; जे चार नगर दए गए। 25मनश्‍शे के आधे गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत तानाक और गत-रिम्मोन; जे दो नगर दए गए। 26ई तरहां बचे भए कहातियों के कुलों के सब नगर चराईयों समेंत दस ठैरे।
27फिन लेबियों के कुलों में के गेर्शोनियों के मनश्‍शे के आधे गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत हत्‍यारे के लाने सरन नगर बाशान कौ गोलान और बेशतरा; जे दो नगर दए गए। 28इस्‍साकार के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत किश्‍योन, दाबरत, 29यर्मूत और एन-गन्‍नीम; जे चार नगर दए गए। 30आशेर के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत मिशाल, अब्‍दोन, 31हेल्‍कात, और रहोब; जे चार नगर दए गए। 32नप्‍ताली के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत हत्‍यारे के सरन नगर गलील कौ केदेश, हम्मोत-दोर, और कर्तान; जे तीन नगर दए गए। 33गेर्शोनियों के कुलों के अनसार उनके सबरे नगर अपनी-अपनी चराईयों समेंत तेरह ठैरे।
34फिन बचे भए लेवियों, मतलब मरारियों के कुलों हों जबूलून के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत योकनाम, कर्ता, 35दिम्‍ना और नहलाल; जे चार नगर दए गए। 36रूबेन के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत बेसेर, यहसा, 37कदेमोत, और मेपात; जे चार नगर दए गए। 38गाद के गोत्र के हींसा में सें अपनी-अपनी चराईयों समेंत हत्‍यारे के सरन नगर गिलाद में कौ रामोत, महनैम, 39हेशबोन, और याजेर, जे सब मिलाकें चार नगर आंय, दए गए। 40लेवियों के बचे भए कुलों मतलब मरारियों कुलों के अनसार उनके सबरे नगर जेई ठैरे, ई तरहां उनहों बारह नगर चिठिया डाल-डालकें दए गए।
41इस्राएलियन की निजी जमीन के मजारें लेवियों के सबरे नगर अपनी-अपनी चराईयों समेंत अड़तालीस ठैरे। 42जे सबरे नगर अपने-अपने चारऊं कोद की चराईयों के संगै ठैरे; इन सबरे नगरों की जाई दसा हती।
इस्राएलियन कौ कनान देस पै पूरो अधकार
43ई तरहां यहोवा परमेसुर ने इस्राएलियन हों ऊ सबरो देस दओ, जीहों ऊने उनके पुरखन सें कौल करके दैबे हों कओ हतो; और बे ऊके अधकारी होकें ऊमें बस गए। 44यहोवा परमेसुर ने उन पूरी बातों के अनसार, जौन ऊने उनके पुरखन सें कौल करके कई हतीं, उनहों चारऊं कोद सें अराम दओ; और उनके बैरियन में सें कोऊ भी उनके सामूं टिक नें सको; यहोवा परमेसुर ने उन सबई हों उनके बस में कर दओ। 45जितेक भले की बातें यहोवा परमेसुर ने इस्राएल के घराने सें कई हतीं, उन में सें कोऊ बात नें रै गई, सबई की सब पूरी भईं।

Currently Selected:

- यहोशू 21: BHB

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in