YouVersion Logo
Search Icon

- यहोशू 17

17
पच्‍छिम में मनश्‍शे कौ हींसा
1फिन यूसुफ को जेठे मनश्‍शे के गोत्र कौ हींसा जौ ठैरो। मनश्‍शे कौ जेठा मोंड़ा गिलाद कौ बाप माकीर योद्धा हतो, ई कारन ऊके बंस हों गिलाद और बाशान मिलो। 2ई लाने जौ हींसा दूसरे मनश्‍शेइयों के लाने उनके कुलों के अनसार ठैरो, मतलब अबीएजेर, हेलेक, अस्रीएल, शकेम, हेपेर और शमीदा; जौन अपने-अपने कुलों के अनसार यूसुफ के मोंड़ा मनश्‍शे के बंस में के मान्‍स हते, उनके अलग-अलग बंसों के लाने ठैरो। 3परन्‍त हेपेर जौन गिलाद कौ मोंड़ा, माकीर कौ पोता, और मनश्‍शे कौ परपोता हतो, ऊके मोंड़ा सलोफाद के मोंड़ा नें हते, बिटियां ही भईं; और उनके नाओं महला, नोआ, होग्‍ला, मिल्‍का और तिर्सा आंय। 4तब बे एलीआज़ार याजक, नून के मोंड़ा यहोशू, और परधानों के लिगां जाकें कैन लगीं, “यहोवा परमेसुर ने मूसा हों हुकम दओ हतो, कि हमें हमाए भईयों के मजारें हींसा दओ जाबै।” तौ यहोशू ने यहोवा परमेसुर के हुकम के अनसार उनहों उनके कक्‍काओं के मजारें हींसा दओ। 5तब मनश्‍शे हों, यरदन पार गिलाद देस और बाशान हों छोड़, दस हींसा मिले। 6कायसे मनश्‍शेइयों के मजारें मनश्‍शेई मौड़ियों हों भी हींसा मिलो और दूसरे मनश्‍शेइयों हों गिलाद देस मिलो।
7मनश्‍शे की सीमा आशेर सें लैकें मिकमतात लौ पोंची, जौन शकेम के सामूं आय; फिन बा दक्‍खिन कुदाऊं बढ़कें एन-तप्‍पूह नगर के रैबेवारों लौ पोंची। 8तप्‍पूह देस की धरती तौ मनश्‍शे हों मिली, परन्‍त तप्‍पूह नगर जौन मनश्‍शे की सीमा पै बसो आय ऊ एप्रैमियों कौ ठैरो। 9फिन उतै सें बा सीमा काना के नरवा लौ उतरकें ऊके दक्‍खिन कुदाऊं लौ पोंच गई; जे नगर जबकि मनश्‍शे के नगरों के मजारें हते तब भी एप्रैम के ठैरे; और मनश्‍शे की सीमा ऊ नरवा की उत्तर कुदाऊं सें जाकें समंदर पै कड़ी; 10दक्‍खिन कुदाऊं कौ देस तौ एप्रैम हों और उत्तर कुदाऊं कौ मनश्‍शे हों मिलो, और ऊकी सीमा समंदर ठैरी; और बे उत्तर कुदाऊं आशेर सें और पूरब कुदाऊं इस्‍साकार सें जा मिली। 11मनश्‍शे हों, इस्‍साकार और आशेर अपने-अपने नगरों समेंत बेतशान, यिबलाम और अपने नगरों समेंत दोर के रैबेवारे, और अपने नगरों समेंत एन-दोर के रैबेवारे, और अपने नगरों समेंत तानाक के रैबेवारे, और अपने नगरों समेंत मगिद्दो के रैबेवारे, जे तीनईं जौन ऊंची जागां पै बसे आंय मिले। 12परन्‍त मनश्‍शे उन नगरों के रैबेवारों हों उनमें सें नें काड़ पाए; ई लाने बे कनानी ऊ देस में जबरईं बसेई रए। 13तब भी जब इस्राएली बलवन्‍त हो गए, तब बे कनानियों सें तौ बंधुआ मज़दूरी करान लगे, परन्‍त उनहों पूरी तरहां सें बायरें नें काड़ो।
एप्रैम और मनश्‍शे के गोत्रों द्वारा मुतकी धरती की मांग
14यूसुफ की संतान यहोशू सें कैन लगी, “हम तौ गिनती में मुतके आंय, कायसे अब लौ यहोवा परमेसुर हमें आसीस ही देत आओ आय, फिन तेंने हमाए हींसा के लाने चिठिया डालकें काए एकई हींसा दओ आय?” 15यहोशू ने उनसें कई, “जदि तुम गिनती में मुतके आव, और एप्रैम कौ पहाड़ी देस तुमाए लाने छोटो होए, जो परिज्‍जियों और रपाइयों कौ देस जौन जंगल आय, ऊमें जाकें पेड़ों हों काटकें अपने लाने जागां बना लेओ।” 16यूसुफ की संतान ने कई, “ऊ पहाड़ी देस हमाए लाने छोटो आय; और बेतशान और ऊके नगरों में रैबेवारे और यिज्रेल की तराई में रैबेवारे, जितेक कनानी खालें के देस में रैत आंय, उन सब के लिगां लोहा के रथ आंय।” 17फिन यहोशू ने, का एप्रैमी, का मनश्‍शेई, मतलब यूसुफ के सबई घराने सें कई, “तुमोंरें तौ गिनती में मुतके आव, और तुम भारी बलवान आव, ई लाने तुम हों केवल एकई हींसा नें मिलहै; 18पहाड़ी देस भी तुमाओ हो जैहै; कायसे ऊ जंगल तौ आय, परन्‍त ऊके पेड़ काट डालो, तब ऊके लिगां कौ देस भी तुमाओ हो जैहै; कायसे चाए कनानी बलवान होएं, और उनके लिगां लोहा के रथ भी होबें, फिन भी तुम उनहों उतै सें काड़ पाहौ।”

Currently Selected:

- यहोशू 17: BHB

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in