YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 3

3
सहायता के लिये प्रात:कालीन प्रार्थना
दाऊद का भजन। जब वह अपने पुत्र अबशालोम के सामने से भागा जाता था#2 शमू 15:13—17:22
1हे यहोवा, मेरे सतानेवाले कितने बढ़ गए
हैं!
वे जो मेरे विरुद्ध उठते हैं बहुत हैं।
2बहुत से मेरे प्राण के विषय में कहते हैं, कि
उसका बचाव परमेश्‍वर की ओर से नहीं हो
सकता#3:2 मूल में, परमेश्‍वर में नहीं (सेला)
3परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी
ढाल है,
तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा
करनेवाला है।
4मैं ऊँचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ,
और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे
उत्तर देता है। (सेला)
5मैं लेटकर सो गया;
फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे
संभालता है।
6मैं उन दस हज़ार मनुष्यों से नहीं डरता,
जो मेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधे खड़े हैं।
7उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्‍वर मुझे बचा ले!
क्योंकि तू ने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों
पर मारा है।
और तू ने दुष्‍टों के दाँत तोड़ डाले हैं।
8उद्धार यहोवा ही से होता है;
हे यहोवा तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो। (सेला)

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 3