नहेम्याह 13:6-9
नहेम्याह 13:6-9 HINOVBSI
परन्तु मैं इस समय यरूशलेम में नहीं था, क्योंकि बेबीलोन के राजा अर्तक्षत्र के बत्तीसवें वर्ष में मैं राजा के पास चला गया। फिर कुछ दिनों के बाद राजा से छुट्टी माँगी, और मैं यरूशलेम को आया, तब मैं ने जान लिया कि एल्याशीब ने तोबिय्याह के लिये परमेश्वर के भवन के आँगनों में एक कोठरी तैयार कर, कैसी बुराई की है। इसे मैं ने बहुत बुरा माना, और तोबिय्याह का सारा घरेलू सामान उस कोठरी में से फेंक दिया। तब मेरी आज्ञा से वे कोठरियाँ शुद्ध की गईं, और मैं ने परमेश्वर के भवन के पात्र और अन्नबलि का सामान और लोबान उनमें फिर से रखवा दिया।





