प्रेरितों 12:13-15
प्रेरितों 12:13-15 HINOVBSI
जब उसने फाटक की खिड़की खटखटाई, तो रूदे नामक एक दासी देखने को आई। पतरस का शब्द पहचानकर उसने आनन्द के मारे फाटक न खोला, परन्तु दौड़कर भीतर गई और बताया कि पतरस द्वार पर खड़ा है। उन्होंने उससे कहा, “तू पागल है।” परन्तु वह दृढ़ता से बोली कि ऐसा ही है। तब उन्होंने कहा, “उसका स्वर्गदूत होगा।”





