जन-गणना 16:1-2
जन-गणना 16:1-2 HINCLBSI
लेवी के वंशज, कहात के पोते और यिसहार के पुत्र कोरह ने धृष्टता की। उसने एलीआब के दोनों पुत्रों दातन तथा अबीराम को एवं रूबेन के वंशज पेलत के पुत्र ओन को अपने साथ लियाऔर उन्होंने इस्राएलियों के दो सौ पचास व्यक्तियों के साथ, जो मंडली के नेता, धर्मसंसद के चुने हुए व्यक्ति तथा विख्यात् पुरुष थे, मूसा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।





