जन-गणना 14:21-23
जन-गणना 14:21-23 HINCLBSI
यह सच है कि मैं जीवित हूं, और समस्त सृष्टि मुझ-प्रभु की महिमा से परिपूर्ण होगी।अत: वे सब व्यक्ति जिन्होंने मेरी महिमा के दर्शन किए, मेरे उन अद्भुत कार्यों को देखा जिनको मैंने मिस्र देश तथा निर्जन प्रदेश में किया, फिर भी जिन्होंने दस बार मुझे कसौटी पर कसा और मेरी वाणी नहीं सुनी, वे उस देश को नहीं देख सकेंगे जिसको प्रदान करने की शपथ मैंने उनके पूर्वजों से खाई थी। मेरा तिरस्कार करने वाला कोई भी व्यक्ति उस देश को नहीं देख सकेगा।



![[Spirit of Leadership] Preparation जन-गणना 14:21-23 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI)](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fimageproxy.youversionapi.com%2Fhttps%3A%2F%2Fs3.amazonaws.com%2Fyvplans%2F25842%2F1440x810.jpg&w=3840&q=75)

