YouVersion Logo
Search Icon

नहेम्‍याह 1:5-6

नहेम्‍याह 1:5-6 HINCLBSI

मैंने कहा, ‘हे स्‍वर्ग के प्रभु परमेश्‍वर, महान और भक्‍तियोग्‍य परमेश्‍वर, तू उन भक्‍तों के लिए अपना विधान पूर्ण करता है, उन पर करुणा करता है, जो तुझसे प्रेम करते, और तेरी आज्ञाओं का पालन करते हैं। प्रभु, तू मेरी ओर कान लगा, अपनी आंखों को खोल और मेरी प्रार्थना को, अपने सेवक के निवेदन को, सुन जो मैं तेरे सेवकों, इस्राएली लोगों के लिए अब दिन-रात कर रहा हूँ। प्रभु, हमने तेरे विरुद्ध पाप किया है, मैं इस्राएली कौम के इस पाप को स्‍वीकार करता हूँ। निस्‍सन्‍देह मैंने और मेरे पितृकुल ने पाप किया है।