Skip to content

अय्‍यूब 38:8-11

अय्‍यूब 38:8-11 HINCLBSI

‘जब समुद्र गर्भ से फूट पड़ा था तब किसने द्वार बन्‍द किया और उसको रोका था? जब मैंने उसको बादलों का वस्‍त्र पहनाया था, और उसको लपेटने के लिए घोर-अन्‍धकार की पटियां बनाई थीं, जब मैंने उसकी सीमाएं निश्‍चित् की थीं, और उसमें बेंड़ें और दरवाजे लगाए थे, और समुद्र को यह आदेश दिया था, “तू यहाँ तक आ सकेगा, इससे आगे नहीं! तेरी उमड़नेवाली लहरें यहाँ ठहर जाएंगी।”