यशायाह 48:17-18
यशायाह 48:17-18 HINCLBSI
प्रभु, तेरा मुक्तिदाता, इस्राएल का पवित्र परमेश्वर यों कहता है : ‘मैं तेरा प्रभु परमेश्वर हूं। मैं तेरे लाभ के लिए शिक्षा देनेवाला तेरा शिक्षक हूं, जिस मार्ग पर तुझे चलना चाहिए, उस मार्ग पर तुझे चलानेवाला तेरा पथ-प्रदर्शक हूं। भला होता कि तू मेरी आज्ञाओं को ध्यान से सुनता, तब नदी के बहते जल की तरह, तेरा कल्याण होता, सागर की लहरों की तरह तेरी धार्मिकता होती।





