निर्गमन 9:18-19
निर्गमन 9:18-19 HINCLBSI
अतएव देख, कल इसी समय मैं भारी ओलों की ऐसी भयंकर वर्षा करूंगा, जैसी मिस्र देश की स्थापना के दिन से अब तक नहीं हुई है। अब तू कर्मचारियों को भेजकर अपने सब पशुओं को एवं तेरे पास मैदान में जो पशु हों, उन सबको सुरक्षित स्थान में पहुंचा दे। क्योंकि वे सब मनुष्य और पशु जो भीतर इकट्ठे न होकर बाहर मैदान में रहेंगे, उन पर ओलों की वर्षा होगी और वे मर जाएंगे।” ’





