YouVersion Logo
Search Icon

इफिसियों 3:16-19

इफिसियों 3:16-19 HINCLBSI

कि वह अपने आत्‍मा के द्वारा आप लोगों को अपनी महिमामयी निधि में से आन्‍तरिक शक्‍ति और सामर्थ्य प्रदान करे, जिससे विश्‍वास द्वारा मसीह आपके हृदय में निवास करें, प्रेम में आपकी जड़ें गहरी हों और नींव सुदृढ़ हो। इस तरह, आप लोग अन्‍य सभी सन्‍तों के साथ मसीह के प्रेम की चौड़ाई, लम्‍बाई, ऊंचाई और गहराई समझ सकेंगे। आप लोगों को उनके प्रेम का ज्ञान प्राप्‍त होगा, यद्यपि वह ज्ञान से परे है। इस प्रकार आप लोग, परमेश्‍वर की समस्‍त पूर्णता तक पहुँच कर, स्‍वयं परिपूर्ण हो जायेंगे।