तीतॉस 2
2
1किंतु आपके लिए सही यह है कि आप ऐसी शिक्षा दें, जो खरे उपदेश के अनुसार है. 2बुज़ुर्ग पुरुष संयमी, सम्मानीय, विवेकशील तथा विश्वास, प्रेम व धीरज में अटल हों.
3इसी प्रकार बुज़ुर्ग स्त्रियां भी सम्मानीय हों. वे न तो दूसरों की बुराई करनेवाली हों और न मदिरा पीने वाली हों, परंतु वे अच्छी बातों की सीखानेवाली हों 4कि वे युवतियों को प्रेरित करें कि वे अपने पति तथा अपनी संतान से प्रेम करें, 5और वे विवेकशील, पवित्र, सुघड़ गृहणी व सुशील हों और अपने-अपने पति के अधीन रहें, जिससे परमेश्वर के वचन की निंदा न हो.
6युवकों को संयमी होने के लिए प्रोत्साहित कीजिए. 7हर एक क्षेत्र में आप भले कामों में आदर्श माने जाएं. सही शिक्षा सच्चाई और गंभीरता में दी जाए. 8आपकी बातचीत के विषय में कोई भी व्यक्ति बुराई न कर सकें कि आपके विरोधी लज्जित हो जाएं तथा उनके सामने हमारे विरोध में कुछ भी कहने का विषय न रहे.
9दासों को सीखाइए कि हर एक परिस्थिति में वे अपने-अपने स्वामियों के अधीन रहें. वे उन्हें प्रसन्न रखें, उनसे वाद-विवाद न करें, 10चोरी न करें, किंतु स्वयं को विश्वासयोग्य और भले प्रमाणित करें ताकि इससे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की शिक्षा आकर्षक बन जाए.
11सारी मानवजाति के उद्धार के लिए परमेश्वर का अनुग्रह प्रकट हुआ है, 12जिसकी हमारे लिए शिक्षा है कि हम “गलत” कामों और सांसारिक अभिलाषाओं का त्याग कर इस युग में संयम, धार्मिकता और परमेश्वर भक्ति का जीवन जिएं, 13तथा अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता मसीह येशु की महिमा के प्रकट होने की धन्य आशा की प्रतीक्षा करें, 14जिन्होंने स्वयं को हमारे लिए बलिदान कर हमें हर एक दुष्टता से छुड़ाकर, अपने लिए शुद्ध कर भले कामों के लिए उत्साही प्रजा बना लिया है.
15अधिकारपूर्वक इन सब विषयों की शिक्षा देते हुए लोगों को समझाइए और प्रोत्साहित कीजिए. इसमें कोई भी आपको तुच्छ न जानें.
Currently Selected:
तीतॉस 2: HCV
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.

: