सूक्ति संग्रह 1:1-4
सूक्ति संग्रह 1:1-4 HCV
इस्राएल के राजा, दाविद के पुत्र शलोमोन की सूक्तियां: बुद्धि और अनुशासन सीखने के लिए; समझ की बातों को सिखाने के लिए; व्यवहार कुशलता के लिए निर्देश-प्राप्ति, धार्मिकता, निष्पक्षता तथा न्याय हेतु अंतर्दृष्टि के लिए; सीधे-सादे लोगों को विवेक प्रदान करने के लिए— युवाओं को ज्ञान और निर्णय-बुद्धि प्रदान करने के लिए.





