मत्तियाह 24:37-39
मत्तियाह 24:37-39 HCV
मानव-पुत्र का आगमन ठीक नोहा के दिनों जैसा होगा: जलप्रलय के पहले उन दिनों में लोग तब तक खाते-पीते रहे और उनमें विवाह होते रहे जब तक नोहा ने जहाज़ में प्रवेश न किया. जब तक बाढ़ ने आकर उन्हें डुबो न दिया, तब तक लोगों को कुछ भी पता नहीं था कि क्या होनेवाला है! ऐसा ही होगा मानव-पुत्र के आगमन के समय में.





