मुझे वह सिक्का दिखाओ जो टैक्स अदा करने के लिए इस्तेमाल होता है।”
वह उसके पास चाँदी का एक रोमी सिक्का ले आए तो उसने पूछा, “किसकी सूरत और नाम इस पर कंदा है?”
उन्होंने जवाब दिया, “शहनशाह का।”
उसने कहा, “तो जो शहनशाह का है शहनशाह को दो और जो अल्लाह का है अल्लाह को।”