1
अहबार 26:12
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
मैं तुममें फिरूँगा, और तुम मेरी क़ौम होगे।
Compare
Explore अहबार 26:12
2
अहबार 26:4
तो मैं वक़्त पर बारिश भेजूँगा, ज़मीन अपनी पैदावार देगी और दरख़्त अपने अपने फल लाएँगे।
Explore अहबार 26:4
3
अहबार 26:3
अगर तुम मेरी हिदायात पर चलो और मेरे अहकाम मानकर उन पर अमल करो
Explore अहबार 26:3
4
अहबार 26:6
मैं मुल्क को अमनो-अमान बख़्शूँगा। तुम आराम से लेट जाओगे, क्योंकि किसी ख़तरे से डरने की ज़रूरत नहीं होगी। मैं वहशी जानवर मुल्क से दूर कर दूँगा, और वह तलवार की क़त्लो-ग़ारत से बचा रहेगा।
Explore अहबार 26:6
5
अहबार 26:9
मेरी नज़रे-करम तुम पर होगी। मैं तुम्हारी औलाद की तादाद बढ़ाऊँगा और तुम्हारे साथ अपना अहद क़ायम रखूँगा।
Explore अहबार 26:9
6
अहबार 26:13
मैं रब तुम्हारा ख़ुदा हूँ जो तुम्हें मिसर से निकाल लाया ताकि तुम्हारी ग़ुलामी की हालत ख़त्म हो जाए। मैंने तुम्हारे जुए को तोड़ डाला, और अब तुम आज़ाद और सीधे होकर चल सकते हो।
Explore अहबार 26:13
7
अहबार 26:11
मैं तुम्हारे दरमियान अपना मसकन क़ायम करूँगा और तुमसे घिन नहीं खाऊँगा।
Explore अहबार 26:11
8
अहबार 26:1
अपने लिए बुत न बनाना। न अपने लिए देवता के मुजस्समे या पत्थर के मख़सूस किए हुए सतून खड़े करना, न सिजदा करने के लिए अपने मुल्क में ऐसे पत्थर रखना जिनमें देवता की तस्वीर कंदा की गई हो। मैं रब तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
Explore अहबार 26:1
9
अहबार 26:10
एक साल इतनी फ़सल होगी कि जब अगली फ़सल की कटाई होगी तो नए अनाज के लिए जगह बनाने की ख़ातिर पुराने अनाज को फेंक देना पड़ेगा।
Explore अहबार 26:10
10
अहबार 26:8
तुम्हारे पाँच आदमी सौ दुश्मनों का पीछा करेंगे, और तुम्हारे सौ आदमी उनके दस हज़ार आदमियों को भगा देंगे। तुम्हारे दुश्मन तुम्हारी तलवार से मारे जाएंगे।
Explore अहबार 26:8
11
अहबार 26:5
कसरत के बाइस अनाज की फ़सल की कटाई अंगूर तोड़ते वक़्त तक जारी रहेगी और अंगूर की फ़सल उस वक़्त तक तोड़ी जाएगी जब तक बीज बोने का मौसम आएगा। इतनी ख़ुराक मिलेगी कि तुम कभी भूके नहीं होगे। और तुम अपने मुल्क में महफ़ूज़ रहोगे।
Explore अहबार 26:5
12
अहबार 26:7
तुम अपने दुश्मनों पर ग़ालिब आकर उनका ताक़्क़ुब करोगे, और वह तुम्हारी तलवार से मारे जाएंगे।
Explore अहबार 26:7
13
अहबार 26:2
सबत का दिन मनाना और मेरे मक़दिस की ताज़ीम करना। मैं रब हूँ।
Explore अहबार 26:2