1
यसायाह 35:10
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
जितनों को रब ने फ़िद्या देकर रिहा किया है वह वापस आएँगे और गीत गाते हुए सिय्यून में दाख़िल होंगे। उनके सर पर अबदी ख़ुशी का ताज होगा, और वह इतने मसरूर और शादमान होंगे कि मातम और गिर्याओ-ज़ारी उनके आगे आगे भाग जाएगी।
Compare
Explore यसायाह 35:10
2
यसायाह 35:3-4
निढाल हाथों को तक़वियत दो, डाँवाँडोल घुटनों को मज़बूत करो! धड़कते हुए दिलों से कहो, “हौसला रखो, मत डरो। देखो, तुम्हारा ख़ुदा इंतक़ाम लेने के लिए आ रहा है। वह हर एक को जज़ा-ओ-सज़ा देकर तुम्हें बचाने के लिए आ रहा है।”
Explore यसायाह 35:3-4
3
यसायाह 35:8
मुल्क में से शाहराह गुज़रेगी जो ‘शाहराहे-मुक़द्दस’ कहलाएगी। नापाक लोग उस पर सफ़र नहीं करेंगे, क्योंकि वह सहीह राह पर चलनेवालों के लिए मख़सूस है। अहमक़ उस पर भटकने नहीं पाएँगे।
Explore यसायाह 35:8
4
यसायाह 35:5
तब अंधों की आँखों को और बहरों के कानों को खोला जाएगा।
Explore यसायाह 35:5
5
यसायाह 35:6
लँगड़े हिरन की-सी छलाँगें लगाएँगे, और गूँगे ख़ुशी के नारे लगाएँगे। रेगिस्तान में चश्मे फूट निकलेंगे, और बयाबान में से नदियाँ गुज़रेंगी।
Explore यसायाह 35:6