1
यसायाह 26:3
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
ऐ रब, जिसका इरादा मज़बूत है उसे तू महफ़ूज़ रखता है। उसे पूरी सलामती हासिल है, क्योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है।
Compare
Explore यसायाह 26:3
2
यसायाह 26:4
रब पर अबद तक एतमाद रखो! क्योंकि रब ख़ुदा अबदी चटान है।
Explore यसायाह 26:4
3
यसायाह 26:9
रात के वक़्त मेरी रूह तेरे लिए तड़पती, मेरा दिल तेरा तालिब रहता है। क्योंकि दुनिया के बाशिंदे उस वक़्त इनसाफ़ का मतलब सीखते हैं जब तू दुनिया की अदालत करता है।
Explore यसायाह 26:9
4
यसायाह 26:12
ऐ रब, तू हमें अमनो-अमान मुहैया करता है बल्कि हमारी तमाम कामयाबियाँ तेरे ही हाथ से हासिल हुई हैं।
Explore यसायाह 26:12
5
यसायाह 26:8
ऐ रब, हम तेरे इंतज़ार में रहते हैं, उस वक़्त भी जब तू हमारी अदालत करता है। हम तेरे नाम और तेरी तमजीद के आरज़ूमंद रहते हैं।
Explore यसायाह 26:8
6
यसायाह 26:7
ऐ अल्लाह, रास्तबाज़ की राह हमवार है, क्योंकि तू उसका रास्ता चलने के क़ाबिल बना देता है।
Explore यसायाह 26:7
7
यसायाह 26:5
वह बुलंदियों पर रहनेवालों को ज़ेर और ऊँचे शहर को नीचा करके ख़ाक में मिला देता है।
Explore यसायाह 26:5
8
यसायाह 26:2
शहर के दरवाज़ों को खोलो ताकि रास्त क़ौम दाख़िल हो, वह क़ौम जो वफ़ादार रही है।
Explore यसायाह 26:2