1
2 थिस्सलुनीकियों 2:3
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
कोई भी आपको किसी भी चाल से फ़रेब न दे, क्योंकि यह दिन उस वक़्त तक नहीं आएगा जब तक आख़िरी बग़ावत पेश न आए और “बेदीनी का आदमी” ज़ाहिर न हो जाए, वह जिसका अंजाम हलाकत होगा।
Compare
Explore 2 थिस्सलुनीकियों 2:3
2
2 थिस्सलुनीकियों 2:13
मेरे भाइयो, वाजिब है कि हम हर वक़्त आपके लिए ख़ुदा का शुक्र करें जिन्हें ख़ुदावंद प्यार करता है। क्योंकि अल्लाह ने आपको शुरू ही से नजात पाने के लिए चुन लिया, ऐसी नजात के लिए जो रूहुल-क़ुद्स से पाकीज़गी पाकर सच्चाई पर ईमान लाने से हासिल होती है।
Explore 2 थिस्सलुनीकियों 2:13
3
2 थिस्सलुनीकियों 2:4
वह हर एक की मुख़ालफ़त करेगा जो ख़ुदा और माबूद कहलाता है और अपने आपको उन सबसे बड़ा ठहराएगा। हाँ, वह अल्लाह के घर में बैठकर एलान करेगा, “मैं अल्लाह हूँ।”
Explore 2 थिस्सलुनीकियों 2:4
4
2 थिस्सलुनीकियों 2:16-17
हमारा ख़ुदावंद ईसा मसीह ख़ुद और ख़ुदा हमारा बाप जिसने हमसे मुहब्बत रखी और अपने फ़ज़ल से हमें अबदी तसल्ली और ठोस उम्मीद बख़्शी आपकी हौसलाअफ़्ज़ाई करे और यों मज़बूत करे कि आप हमेशा वह कुछ बोलें और करें जो अच्छा है।
Explore 2 थिस्सलुनीकियों 2:16-17
5
2 थिस्सलुनीकियों 2:11
इस वजह से अल्लाह उन्हें बुरी तरह से फ़रेब में फँसने देता है ताकि वह इस झूट पर ईमान लाएँ।
Explore 2 थिस्सलुनीकियों 2:11
6
2 थिस्सलुनीकियों 2:9-10
“बेदीनी के आदमी” में इबलीस काम करेगा। जब वह आएगा तो हर क़िस्म की ताक़त का इज़हार करेगा। वह झूटे निशान और मोजिज़े पेश करेगा। यों वह उन्हें हर तरह के शरीर फ़रेब में फँसाएगा जो हलाक होनेवाले हैं। लोग इसलिए हलाक हो जाएंगे कि उन्होंने सच्चाई से मुहब्बत करने से इनकार किया, वरना वह बच जाते।
Explore 2 थिस्सलुनीकियों 2:9-10
7
2 थिस्सलुनीकियों 2:7
क्योंकि यह पुरअसरार बेदीनी अब भी असर कर रही है। लेकिन यह उस वक़्त तक ज़ाहिर नहीं होगी जब तक वह शख़्स हट न जाए जो अब तक उसे रोक रहा है।
Explore 2 थिस्सलुनीकियों 2:7