1
मत्तियाह 8:26
Muktidata Yeshu Granth
MYG
प्रभु येशु बोले, “तुम इतने डरे हुए क्यों हो? मुझमें तुम्हारी आस्था बस इतनी ही है?” तब प्रभु येशु ने उठकर तूफान और लहरों को आदेश दिया कि वे थम जाएँ। वे तुरंत थम गए और बड़ी शांति छा गई।
Compare
Explore मत्तियाह 8:26
2
मत्तियाह 8:8
सेना-अधिकारी ने कहा, “प्रभु, मैं इस योग्य नहीं कि आप मेरे घर आए। यदि आप यहाँ से ही केवल आदेश दे देंगे तो मेरा सेवक ठीक हो जाएगा।
Explore मत्तियाह 8:8
3
मत्तियाह 8:10
प्रभु येशु को यह सुनकर हैरानी हुई और उन्होंने अपने साथ चलने वाली भीड़ से कहा, “मैं तुमसे सच कहता हूँ, मैंने पूरे इज़राएल देश में भी ऐसी गहरी आस्था किसी में नहीं पाई।
Explore मत्तियाह 8:10
4
मत्तियाह 8:13
फिर प्रभु येशु ने सेना-अधिकारी से कहा, “घर जाओ, जैसी तुम्हारी आस्था है, वैसा ही तुम्हारे लिए होगा।” उसी समय उसका सेवक ठीक हो गया।
Explore मत्तियाह 8:13
5
मत्तियाह 8:27
शिष्य हैरान हो कहने लगे, “यह कैसे अद्भुत मनुष्य हैं कि तूफान और लहरें भी इनका कहना मानते हैं?”
Explore मत्तियाह 8:27