1
मत्तियाह 26:41
Muktidata Yeshu Granth
MYG
तुम सब सतर्क रहो और प्रार्थना करते रहो, ऐसा न हो कि तुम परीक्षा में फँस जाओ। इसमें कोई शक नहीं कि आत्मा तो सतर्क और तैयार है परंतु शरीर थककर कमज़ोर हो जाता है।”
Compare
Explore मत्तियाह 26:41
2
मत्तियाह 26:38
वह उनसे बोले, “मैं बहुत दुखी हूँ। ऐसा लगता है मेरे प्राण निकले जा रहे हैं। तुम यहीं ठहरो और मेरे साथ जागते रहो।”
Explore मत्तियाह 26:38
3
मत्तियाह 26:39
तब प्रभु येशु थोड़ा आगे बढ़े और ज़मीन पर मुहँ के बल लेटकर प्रार्थना करने लगे, “मेरे पिता परमात्मा, यदि संभव हो तो इस दुख के पहाड़ को मुझ से दूर कर दें। परंतु जो मैं चाहता हूँ वह नहीं, पर जो आप चाहते हैं वह पूरा हो।”
Explore मत्तियाह 26:39
4
मत्तियाह 26:28
क्योंकि यह मेरी बलि के खून के समान है, जो परमात्मा और उसके लोगों के बीच में अनुबंध की पुष्टि करता है। यह बहुत से लोगों के बुरे कर्मों के खाते को मिटाने के लिए बहाया गया है।
Explore मत्तियाह 26:28
5
मत्तियाह 26:26
भोजन करते समय गुरु येशु ने रोटी ली, परमात्मा से आशीर्वाद माँगकर उसके टुकड़े किए और शिष्यों को दिए और कहा, “लो, खाओ, इसे मेरा शरीर समझो।”
Explore मत्तियाह 26:26
6
मत्तियाह 26:27
उसके बाद उन्होंने अंगूर के रस का प्याला लिया और परमात्मा को धन्यवाद देकर शिष्यों को दिया और कहा, “तुम सब इसमें से पियो।
Explore मत्तियाह 26:27
7
मत्तियाह 26:40
जब वह शिष्यों के पास लौटे और उन्हें सोते देखा तो पतरस से बोले, “मेरे साथ एक घंटे जागने की भी शक्ति तुम में नहीं?
Explore मत्तियाह 26:40
8
मत्तियाह 26:29
मैं तुमसे सच कहता हूँ, अब मैं यह अंगूर-रस तुम्हारे साथ केवल मेरे पिता परमात्मा के साम्राज्य में ही पीऊँगा, उससे पहले नहीं।”
Explore मत्तियाह 26:29
9
मत्तियाह 26:75
अब पतरस को वे शब्द याद आए जो गुरु येशु ने कहे थे, “मुरगे के बाँग देने से पहले तुम तीन बार कहोगे कि तुम मुझे नहीं जानते।” तब पतरस बाहर जाकर फूट-फूटकर रोने लगा।
Explore मत्तियाह 26:75
10
मत्तियाह 26:46
उठो, हम चलें। देखो, मुझे धोखा देने वाला नज़दीक आ गया है।”
Explore मत्तियाह 26:46
11
मत्तियाह 26:52
प्रभु येशु ने उससे कहा, “अपनी तलवार म्यान में रखो, क्योंकि जो तलवार चलाते हैं, वे तलवार से ही मारे जाएँगे!
Explore मत्तियाह 26:52