मुझे वह सिक्का दिखाओ जिससे तुम टेक्स देते हो।” तो उन्होंने एक सिक्का उन्हें दे दिया। प्रभु येशु ने सिक्का दिखा कर एक प्रश्न किया, “यह किसका चित्र है और इस पर किसका नाम लिखा है?”
उन्होंने उत्तर दिया, “रोम के सम्राट का चित्र है और उन्ही का नाम लिखा है।”
तब प्रभु येशु ने उनसे कहा, “जो सम्राट को देना चाहिए वह सम्राट को दो और जो परमात्मा को देना चाहिए वह परमात्मा को दो।”