1
मत्तियाह 18:20
Muktidata Yeshu Granth
MYG
क्योंकि जहाँ मेरे दो या तीन भक्त इकट्ठा होते हैं, वहाँ मैं उनके बीच में होता हूँ।”
Compare
Explore मत्तियाह 18:20
2
मत्तियाह 18:19
मैं तुम्हें सच्चाई बताता हूँ, यदि तुममें से दो व्यक्ति पृथ्वी पर किसी बात के लिए एक मत होकर उसे माँगे, तो मेरे पिता परमात्मा, उसे कर देंगे।
Explore मत्तियाह 18:19
3
मत्तियाह 18:2-3
प्रभु येशु ने एक बच्चे को अपने पास बुलाकर उन लोगों के बीच में खड़ा किया और लोगों को कहा, “मेरी बात ध्यान से सुनो। तुमको अपना स्वभाव बदलना होगा और बच्चों के समान कोमल बनना होगा। नहीं तो, तुम परमात्मा के परमस्वर्ग के साम्राज्य में कभी नहीं जा सकोगे।
Explore मत्तियाह 18:2-3
4
मत्तियाह 18:4
जो मनुष्य अपने आपको इस बच्चे के समान नम्र बनाता है, उसे परमात्मा के साम्राज्य में सबसे ऊँचा पद मिलेगा।
Explore मत्तियाह 18:4
5
मत्तियाह 18:5
और जो कोई एक बच्चे को मेरे नाम से प्यार करता है, वह मुझ से प्यार करता है।
Explore मत्तियाह 18:5
6
मत्तियाह 18:18
“मैं तुम पर सच्चाई प्रकट करता हूँ, तुम्हारे द्वारा जो कुछ भी पृथ्वी पर बाँधा जाएगा, परमात्मा उसे बांध चुके हैं। और जो कुछ भी तुम्हारे द्वारा पृथ्वी पर मुक्त किया जाएगा वह परमात्मा द्वारा मुक्त किया जा चुका है।
Explore मत्तियाह 18:18
7
मत्तियाह 18:35
इसी प्रकार यदि तुम में से हर एक व्यक्ति अपने भक्त भाइयों और बहनों को दिल से माफ नहीं करेगा, तो मेरे पिता परमात्मा भी तुम्हारे साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे।”
Explore मत्तियाह 18:35
8
मत्तियाह 18:6
“जो पाप का जाल बिछाकर मुझ पर आस्था रखने वाले मासूम बच्चों को फँसाते हैं, उन लोगों के लिए अच्छा यह है कि उनके गले में चक्की के पत्थर बांधे जाएँ और उन्हें समुद्र में फेंक कर डुबो दिया जाए।
Explore मत्तियाह 18:6
9
मत्तियाह 18:11-12
+तुम इस बारे में क्या सोचते हो यदि किसी मनुष्य के पास सौ भेड़ें हों और उनमें से एक भेड़ भी भटक जाए, तो क्या वह निन्यानवे को पहाड़ पर छोड़कर उस भटकी हुई एक भेड़ को ढूँढ़ने न जाएगा?
Explore मत्तियाह 18:11-12