1
मत्तियाह 1:21
Muktidata Yeshu Granth
MYG
वह पुत्र को जन्म देगी और तुम उसका नाम येशु रखना, जिसका अर्थ है, ‘प्रभु परमात्मा मुक्ति देते हैं।’ वह अपने लोगों के बुरे कर्मों का खाता मिटाकर उन्हें मुक्ति देंगे।”
Compare
Explore मत्तियाह 1:21
2
मत्तियाह 1:23
“देखो, एक कुँवारी कन्या गर्भवती होगी और वह पुत्र को जन्म देगी। उसका नाम ‘इमानुएल’ रखा जाएगा, जिसका अर्थ है, ‘परमात्मा हमारे साथ है’।”
Explore मत्तियाह 1:23
3
मत्तियाह 1:20
जब योसफ इस बारे में विचार कर ही रहा था तो प्रभु परमात्मा के स्वर्गदूत ने उसे सपने में दर्शन दिया और कहा, “योसफ, राजा दाविद के वंशज! अपनी पत्नी मरियम को स्वीकार करने से मत डर, क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा से है।
Explore मत्तियाह 1:20
4
मत्तियाह 1:18-19
मुक्तिदाता येशु का जन्म इस प्रकार हुआ। उनकी माता मरियम की मंगनी योसफ से हुई थी। परंतु ऐसा हुआ जब मरियम कुँवारी ही थी, परमात्मा की पवित्र आत्मा की अद्भुत शक्ति द्वारा से गर्भवती हो गई। मरियम का मंगेतर योसफ एक धर्मी व्यक्ति था और वह नहीं चाहता था कि मरियम की बदनामी हो। इसलिए उसने चुपचाप मंगनी तोड़ने का फैसला किया।
Explore मत्तियाह 1:18-19