उनके शिष्यों ने उनसे पूछा, “गुरुजी, किसने पाप किया, इसने या इसके माता-पिता ने जिसके कारण यह मनुष्य अंधा पैदा हुआ?”
गुरु येशु ने उत्तर दिया, “न तो इसने पाप किया और न इसके माता-पिता ने, परंतु यह अंधा पैदा हुआ ताकि परमात्मा की योजना और शक्ति उसमें प्रकट हो जाए।